Sunday, May 5, 2019

                                      सौंदर्य का धनी  उत्तराखंड 

   प्रकृति की खूबसूरत वादियों में रची पुण्यवतस्ला भूमि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही खूबसूरती में समृद्ध राज्य रहा है।  उत्तराखंड का अधिकांश भाग पहाड़ी है।  जहा हिमालय क्षेत्र वर्ष भर बर्फ से ढाका रहता है।  ऊँची चोटियों से पहले कई स्थानो पर हरे भरे मैदान है। जहा कई भाग पेड़ -पौधे  अथवा कुछ भागो में मखमली घास के मैदान  होते है।  इस को बुग्याल  कहा जाता है।

इस क्षेत्र में छोटी मखमली घास जब देखने में ही मन मोह लेती  है ,तो उस मखमली घास को स्पर्शः करने में कितना दिल चस्प लगेगा ,वाह ;इसी प्रकार हम हिमालय क्षेत्र से थोड़ा नीचे  आते है ,तो यहाँ बुग्याल  की जगह हमको पेड़ - पौधो का दृश्य अच्छा लगने लगता है।  यहाँ जैसे बुरांस ,काफल , देवदार ,बांज आदि के लुभावने पेड़-पौधे मन लुभा लेते है।  और इन पहाड़ियों के बीच बहने वाली नदिया इतने अच्छे  प्रतीत होते है। की पर्यटको  का मन मोह लेते है।

उत्तराखंड एक पर्यटक क्षेत्र है , जहा पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।  यहाँ के हर जनपद में कही न कही मन मोह लेने वाले पर्यटक स्थल अथवा धार्मिक स्थल है। जहा पर्यटक भारत से नहीं बल्कि अन्य देश विदेशो से भी आते है।  किन्तु प्राकृतिक सम्पदा का धनी उत्तराखंड अभी आर्थिक दृष्टि से कमजोर है।  लेकिन प्राकर्तिक ,सांस्कृतिक ,और धार्मिक दृष्टि से काफी धनी है। हमें इसके सर्वांगीण विकास तथा प्राकृतिक सरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने होंगे। 

No comments:

Post a Comment

Covid - 19 से भिड़ता तीर्थस्थल चारधाम दर्शन उत्तराखंड ऐसा राज्य है,जो सौंदर्य का धनी है। किन्तु कोरोना संक्रमण ने उत्तराखंड की ...